कल 15 मार्च को “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ प्रदेश में मनाया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति ए वं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दुनियाभर में 15 मार्च का दिन विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता को उनके अधिकारों के बारे में बताना है। सीहोर जिले में इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों, व्यक्तियों एवं छात्र, छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।
Site Admin | March 14, 2024 8:56 PM
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कल, सीहोर उल्लेखनीय कार्य करने वाले को रस्कार दिया जाएगा