September 17, 2024 7:08 PM

printer

विश्वकर्मा जयंती पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की

विश्वकर्मा जयंती पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने श्रमवीरों सहित प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे श्रमवीर छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई कारखानों, राईस मिलों और निर्माणाधीन भवनों में भगवान विश्वकर्मा और यंत्र उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर में  अधिकारियों और कर्मचारियों ने यंत्रों और उपकरणों की पूजा-अर्चना की। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला