केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह आज विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 की प्रगति की निगरानी करने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस विशेष अभियान का उद्देश्य परिपूर्ण दृष्टिकोण के साथ केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थापित करना है। सरकार ने दो से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता को संस्थापित करने और अनिर्णय की स्थिति को कम करने के लिए प्रत्येक वर्ष विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान 4.0 से पहले 16 से 30 सितंबर तक एक अभियान का प्रारंभिक चरण शुरू किया जाएगा।
Site Admin | September 13, 2024 8:00 AM
विशेष स्वच्छता अभियान 4.0 की प्रगति की निगरानी करने के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह