September 11, 2024 7:45 PM | Typhoon Yagi

printer

वियतनाम में यागी तूफान से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है

 

 

    वियतनाम में यागी तूफान से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है। हजारों लोगों को राजधानी हनोई से सुरक्षित निकाला गया है। इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान यागी के कारण शनिवार को भूस्खलन के बाद भारी बारिश हुई और तूफान के प्रांतों से गुजरते समय एक पुल ढह गया।

     हनोई की लाल नदी 20 वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे इसके किनारे रहने वालो को खतरा बढ गया है।

    तूफान यागी की वजह से उत्तरी थाईलैंड, लाओस और म्यांमार के इलाकों में मूसलाधार बारिश से बाढ की स्थिति हो गई है। चीन में भी इससे नुकसान की खबर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला