June 29, 2024 4:12 PM

printer

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के शिक्षा शास्त्र विभाग ने चार वर्षीय बीएससी बीएड और बीए बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन लेने की घोषणा की

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के शिक्षा शास्त्र विभाग ने दो वर्ष के बाद पुनः सत्र 2024-28 के लिए इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत चार वर्षीय बीएससी बीएड और बीए बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन लेने की घोषणा की है। नामांकन के लिए विद्यार्थी 15 जुलाई तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीए बीएड के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जुलाई से और बीएससी बीएड के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 जुलाई से निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों का चयन 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला