झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण ने विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम के दलबदल मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा है। इसे लेकर वादी और प्रतिवादी को लिखित जवाब देने को कहा गया है। गौरतलब है कि राजमहल लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोबिन हेंब्रम ने निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी के विधायक जेपी पटेल ने कांग्रेस के टिकट पर हजारीबाग से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
Site Admin | July 25, 2024 4:15 PM
विधायक जेपी पटेल और लोबिन हेंब्रम के दलबदल मामले में सुनवाई पूरी