राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का दूसरा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरणों में चौबीस जुलाई तक चलेगा। खूंटी के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश मिश्र ने राजनीतिक दलों के साथ आज हुई बैठक में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पच्चीस जुलाई को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा, जबकि दावे और आपत्तियों का निपटारा नौ अगस्त तक होगा। बीस अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा
वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण अवधि के दौरान सत्ताई और अठाइस जुलाई तथा तीन अगस्त और चार अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। रामगढ़ जिले में भी उपायुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।