विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं का झारखंड दौरा लगातार जारी है। इस सिलसिले में लक्ष्मीकांत वाजपेयी आज रांची पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में फिर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। श्री वाजपेयी आज प्रदेश मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Site Admin | September 12, 2024 4:47 PM
विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी