छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले डेंगू और मलेरिया के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उन्होंने अस्पतालों में दवाइयों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी के साथ ही सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था का मामला उठाकर इस पर चर्चा कराने की मांग आसंदी से की। आसंदी ने कहा कि इस विषय पर चर्चा के लिए कल सदन में निर्णय लिया जाएगा।
Site Admin | July 25, 2024 7:54 PM
विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले डेंगू और मलेरिया के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाया