विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बागेश्वर विधानसभा सीट से निर्वाचित प्रत्याशी रुपार्वती-दास को विधायक पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार क्षेत्र की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती दास के नेतृत्व में बागेश्वर में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे।
News On AIR | September 23, 2023 7:10 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन में बागेश्वर विधानसभा सीट से निर्वाचित प्रत्याशी रुपार्वती-दास को विधायक पद की शपथ दिलाई