विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर 18 अगस्त को सरकारी यात्रा पर कुवैत जायेंगे। इस दौरान वे वहां के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-यहया से मुलाकात करेंगे। श्री जयशंकर के कुवैत के अन्य नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। डॉक्टर जयशंकर की इस यात्रा से दोनों देशों को राजनीति, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, संस्कृति, वाणिज्य दूतावास और जनसंपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। दोनों देश आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे।
Site Admin | August 16, 2024 8:45 AM
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर 18 अगस्त को सरकारी यात्रा पर जायेंगे कुवैत