वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का आकलन है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का संपूर्ण निर्यात कारोबार विगत वर्ष के उच्चतम रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर सात सौ 76 दशमलव छह आठ अरब डॉलर के पार चला जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश के निर्यात का आंकड़ा सात सौ 76 दशमलव चार शून्य अरब डॉलर रहा था। यह भी कहा गया है कि 2023-24 में आयात का आंकड़ा आठ सौ 54 दशमलव आठ शून्य अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इससे पहले वाले वित्त वर्ष की तुलना में इसमें माइनस चार दशमलव आठ एक प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दिखाई दे रही है। यह भी बताया गया है कि संपूर्ण व्यापार घाटे की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है और यह 35 दशमलव सात सात प्रतिशत पर पहुंच सकता है। वित्त वर्ष 2022-23 में व्यापार घाटा एक सौ 21 दशमलव छह दो अरब डॉलर था जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 78 दशमलव एक दो अरब डॉलर रहने की संभावना है।
Site Admin | April 16, 2024 11:14 AM
वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का संपूर्ण निर्यात कारोबार विगत वर्ष के उच्चतम रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर 776.68 अरब डॉलर के पार चला जाएगा: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय