विज्ञान और तकनीकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एकल फैलोशिप पोर्टल की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इससे फैलोशिप आवेदन की प्रक्रिया आसान होगी। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर सरकार के सभी विभागों की डॉक्टरेट और पोस्ट डॉक्टरेट फैलोशिप के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस पोर्टल पर एक विशेष आईडी-कॉमन फैलोशिप पोर्टल-सी.एफ.पी. बनाया जाएगा।
इस अवसर पर विज्ञान और तकनीकी विभाग के सचिव अभय कारांदिकर और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव मौजूद रहे।
News On AIR | March 12, 2024 7:30 PM | फैलोशिप पोर्टल
विज्ञान और तकनीकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एकल फैलोशिप पोर्टल की शुरुआत की