July 4, 2024 5:03 PM

printer

विकासखंड भटियात की 20 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 18 करोड़ 69 लाख 57 हजार 127 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई

विकासखंड भटियात की 20 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 18 करोड़ 69 लाख 57 हजार 127 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है।यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी के सभागार में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रधानों उप प्रधानों तथा पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए दी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि पंचायत राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि सही समय पर क्षेत्र वासियों को इन का लाभ प्राप्त हो सके। 

उन्होंने कहा कि पंचायत जन प्रतिनिधि मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विकास कार्यों को पूरा करते हुए स्थानीय मनरेगा मजदूरों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा जनप्रतिनिधि जन अपेक्षाओं व आवश्यकताओं के अनुरूप निष्ठा व इमानदारी के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्य जो लंबे समय से लंबित हैं तथा अभी भी आरंभ नहीं किए जा सकते हैं उनके लिए आवंटित धनराशि को अन्यत्र खर्च किया जाए। उन्होंने कहा सभी विभागीय अधिकारी बेहतरीन आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रणाली से जुड़े लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते है तथा उनके माध्यम से सरकार की छवि आम लोगों तक पहुंचती।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला