वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस निर्माण की इकाई लगाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज लखनऊ में अशोक लीलैंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने हर निवेशक को सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण एवं परिचालन की दिशा में लगातार काम कर रही है। आज सर्वाधिक ईवी उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हैं।
News On AIR | September 15, 2023 10:16 PM | मुख्यमंत्री-एमओयू
वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस निर्माण की इकाई लगाएगी