छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन और पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने तीन साहित्यकारों की पुस्तकों – बहतरीन के दुलरवा, मधु मंजरी और पारस पखना का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साहित्य भवन में विभिन्न विकास और विस्तार कार्य के लिए विधायक निधि से बीस लाख रूपए देने की घोषणा की।