वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हर्बल खेती के जरिए किसानों की आजीविका बढ़ाने और जड़ी-बूटियों के संरक्षण को लेकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया है। देहरादून में उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड की बैठक में वन मंत्री ने कहा कि वन्य जीवों से फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ के साथ किसानों को स्ट्रीट लाइट और ग्रॉस कटर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने जैव विविधता बोर्ड एक्शन प्लान को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिये। श्री उनियाल ने वन पंचायतों के माध्यम से लोगों की आजिविका बढ़ाने पर बल देते हुए पौधों की अति आवश्यक प्रजातियों के संरक्षण के लिए हर्बल मिशन और टेस्टिंग लैब स्थापना से संबंधित कार्य डेढ़ महीने में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि राज्य में जैव विविधता संरक्षण को लेकर लगभग 7 हजार 991 समितियां बनीं हैं, जिसमें लगभग 1 हजार 620 समितियों का ही जैव विविधता रजिस्टर तैयार किया गया।
News On AIR | September 13, 2023 6:58 PM | DEHRADUN | Dehradun News | uttrakhand | Uttrakhand News
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हर्बल खेती के जरिए किसानों की आजीविका बढ़ाने और जड़ी-बूटियों के संरक्षण को लेकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया