प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग चीड़ बहुल्य वन क्षेत्रों में चीड़-पिरूल निस्तारण की कार्रवाई कर रहा है। वर्ष 2024 में प्रदेश में करीब अड़तीस हजार तीन सौ कुंतल पिरूल एकत्रित किया गया। चीड़ बहुल्य सतावन क्षेत्रीय वन रेंज में पिरूल एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में अल्मोड़ा और गढ़वाल वन प्रभाग के चीड़ बहुल्य क्षेत्रों में पिरूल एकत्रीकरण केंद्रों की जीआईएस मैपिंग की कार्यवाही गतिमान है।
Site Admin | September 5, 2024 7:09 PM
वनाग्नि रोकथाम चीड़-पिरूल परूल एकत्रीकरण केंद्र होंगे स्थापित