लोहरदगा जिले में कल देर रात पुलिस अधीक्षक आवास के नजदीक रांची निवासी जवान ने एक एएसआई को गोली मार दी। घटना में एएसआई धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने जवान को नियंत्रित करने का प्रयास किया पर देर रात तक इसमें सफलता नहीं मिली थी। आरोपी जवान अनंत सिंह मुंडा रांची के बुंडू का रहने वाला है जबकि मृतक एएसआई बिहार के पटना के रहने वाले थे। बताया जाता है कि आरोपी जवान दो-तीन दिनों से तनाव में चल रहा था।
Site Admin | June 6, 2024 2:55 PM
लोहरदगा जिले में कल देर रात पुलिस अधीक्षक आवास के नजदीक रांची निवासी जवान ने एक एएसआई को गोली मार दी