लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात हाथियों के झुण्ड ने एक ग्रामीण के मकान को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा हाथियों ने घर में रखे गेंहू, चावल और धान समेत अन्य चीजों को खा लिया। साथ ही खेतों में लगी फसलों को भी बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह झुंड पिछले एक महीने से कैरो, कुडू और भंडरा प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं। इधर, जिले के उपायुक्त डा. प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Site Admin | July 14, 2024 8:18 PM
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी