लोहरदगा के आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। रांची की एसीबी टीम ने उन्हें 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि एक बच्चे की तालाब में डूब कर मौत हो गयी थी। उसके परिजनों से मुआवजा दिलाने के नाम पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे। एसीबी की टीम ने अस्पताल के संचालक के छोटे भाई को भी हिरासत में लिया है।
Site Admin | July 19, 2024 7:31 PM
लोहरदगा के आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया