September 15, 2024 8:26 PM

printer

लोक शिक्षण संचालनालय ने चालू शिक्षा सत्र के लिए छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की सूची जारी की

लोक शिक्षण संचालनालय ने चालू शिक्षा सत्र के लिए छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की सूची जारी कर दी है। आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए चौंसठ दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। दशहरा के अवसर पर सात से बारह अक्टूबर तक और दीपावली पर अट्ठाईस अक्टूबर से दो नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है।

 

वहीं, शीतकालीन अवकाश तेईस से अट्ठाईस दिसंबर तक रहेगा। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से पंद्रह जून तक घोषित किया गया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला