July 27, 2024 6:33 PM

printer

लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में रोपित किए जाएंगे 2 हजार पौधे : आशीष बुटेल

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में विभिन्न प्रजातियों के 2000 पौधे रोपित करेगा। 
          सीपीएस ने शुक्रवार को घरमोता से इस पौधारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ किया। आशीष बुटेल ने देवदार का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर  लगभग 40 देवदार के पौधे रोपित किए गए।
उन्होंने  कहा कि स्थानीय पारिस्थितिक  संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका महत्वपूर्ण  रहती है। पौधे लगाने से अपने आसपास की वातावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने सभी से पौधा रोपण का आह्वान किया।  
     इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव  ने न्यूगल पुल कंडी में पालमपुर से रजनाली- धरेड़ टेम्पो ट्रैवेलर बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सीपीएस इसी बस में सवार होकर  राजनाली तथा धरेड़ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस सुविधा आरम्भ करना इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी जिसे पूरा करने का प्रयास किया गया है। बस से अपने गांव पहुंचें स्थानीय लोगों ने सीपीएसनक जोरदार स्वागत किया। 
   उन्होंने कहा कि  प्रदेश में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। 
    इससे पहले सीपीएस ने अपने निवास स्थान और घमरौता में लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही निवारण किया। शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया। 
    इस अवसर पर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, वन मंडल अधिकारी डॉ संजीव शर्मा, एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल, मंडल प्रबंधक पंकज चड्ढा , भारतीय वन सेवा की प्रोबेशनर अधिकारी दिव्या, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक, अभय कोहली, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला