लोकसभा में कल नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के बाद झारखंड के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिससे नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में 81 सीटों में 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है कि उन्होंने महिलाओं की भी सशक्त भागीदारी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था सुनिश्चित की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस बिल के कानून बनने के बाद लोकतंत्र और मजबूत होगा।
News On AIR | September 20, 2023 3:03 PM | Jharkhand | रांची
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के बाद झारखंड के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया