सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता को आज एक गाना लांच किया। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आया मौसम बहारा रा, वोटा री कतारा रा गाने का आडियो आज जारी किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि स्थानीय बोली में तैयार किए इस गाने के माध्यम से जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। साथ ही आह्वान किया है कि आगामी 1 जून को सभी मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। इसके अलावा जिन युवाओं ने 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा अभी तक अपना वोट नहीं बनाया है वे भी आगामी 4 मई तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इस गाने के बोल व स्वर राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर की संगीत अध्यापिका मृदुला कुमारी ने दिए हैं। इसके अलावा हारमोनियम में पीयूष, ढोलक व तबला में अंशुल तथा कोरस में आयुष, कार्तिक व मोहित ने सहयोग किया है। गाने की रिकॉर्डिंग तथा एडिटिंग तिलक शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता पर आधारित इस गाने को एसडीएम जोगिन्दर नगर के यूट्यूब चैनल में सुना जा सकता है। इसके साथ-साथ इसे एसडीएम जोगिन्दर नगर के फेसबुक पेज व टयूटर अकाउंट में भी सुना जा सकता है।
Site Admin | April 29, 2024 6:04 PM
लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए एक गाना लांच किया गया