लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव को लेकर लाहौल स्पीति में प्रचार अभियान तेज हो गया है। कांग्रेस किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत सूद भी लाहौल घाटी के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार में जुटे है और किसानों के कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील कर रहे है। नवनीत सूद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से गोबर खरीदने व दूध का मूल्य बढ़ाने की योजना पर कार्य करना आरंभ कर दिया है ।वहीं कांग्रेस सरकार की घोषणा पत्र में किसानों के हित मे न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित फसल बीमा सहित कई घोषणा की गई है।
केलंग में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए, कांग्रेस किसान सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत सूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसान हितेषी रही है और इस बार के चुनाव घोषणा पत्र में किसान आंदोलन की मांग पर स्वामीनाथन कमीशन के रिपोर्ट न्यूनतम समर्थन मूल्य तय की जाएगी और एमएसपी का पैसा सीधा किसानों के खाते में आएगा। वही उन्होंने कहा कि फसल बीमा किसान केंद्रित होगा और 30 दिनों के भीतर बीमा राशि मिलना तय किया जाएगा।
Site Admin | May 19, 2024 5:13 PM
लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव को लेकर लाहौल स्पीति में प्रचार अभियान तेज