राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रही है। मतदान के दिन हर घर से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर बूथ तक लाना एनएसएस सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े लोगों और जागरूक नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी है। श्री कुमार आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मतदाता जागरुकता समापन समारोह तथा सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Site Admin | May 21, 2024 8:15 PM
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर करने में युवाओं की बड़ी भूमिकाः के. रविकुमार