लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 85 से अधिक करने के लक्ष्य को लेकर गठित स्वीप टीम ने ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप और मुखर्जी नगर में जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत घर-घर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वृद्ध मतदाताओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। साल-2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले में लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्वीप दलों का गठन किया, जो जिले भर में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। स्वीप दल की सहायक नोडल अधिकारी व्योमा जैन ने कहा कि भले ही लक्ष्य 85 प्रतिशत मतदान का है, लेकिन उनका प्रयास मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत को शत-प्रतिशत बनाना है।
Site Admin | March 23, 2024 3:35 PM
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 85 से अधिक करने के लक्ष्य को लेकर गठित स्वीप टीम ने ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप और मुखर्जी नगर में जागरूकता अभियान चलाया