लोकसभा चुनाव में छठे चरण के लिए नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में 25 मई को छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात, हरियाणा की कुल 10, उत्तर प्रदेश की 14, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून को होगी।
Site Admin | May 10, 2024 9:19 PM
लोकसभा चुनाव में छठे चरण के लिए नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन