लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। नौ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे। इस चरण में आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार तथा केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 1 हजार 717 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
Site Admin | May 12, 2024 11:17 AM
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी, नौ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट