लोकसभा चुनाव को लेकर रांची में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इस कड़ी में आज लोअर बाजार थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह से संबंध रखने वाले चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार खादगढ़ा बस स्टैंड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 43 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।
Site Admin | April 26, 2024 8:45 PM