लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। राज्यभर में ताबड़तोड़ चुनावी रैलिया, जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा के ठेठईटांगर में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर भाजपा को विजयी बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री मरांडी ने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उपलब्धियां गिनाईं। श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। केंद्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और माता, बहनों की चिंता की है। लोगों को पक्का मकान मिला है और भोजन बनाने के लिए रसोई गैस कनेक्शन भी दिया गया है। इस मौके पर अबुआ झारखंड पार्टी के लिबनुस और उनके कई समर्थक भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, पूर्व विधायक विमला प्रधान सहित कई लोग उपस्थित थे।
Site Admin | May 10, 2024 9:32 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन ने जोर लगाना शुरू कर दिया है