लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच सीटों, झारखंड की 3 सीट और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट के लिए मतदान होगा। इस चरण के लिए नामांकन 3 मई तक भरे जा सकते है जबकि मतदान 20 मई को होगा। इसके अतिरिक्त ओडिशा में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।
Site Admin | April 26, 2024 8:24 AM
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की अधिसूचना जारी, छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए होगा चुनाव