लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 सीट पर सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण के लिए अगले महीने की पहली तारीख को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
Site Admin | May 17, 2024 8:28 AM
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन, आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान