लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जायेगी, जो 14 मई तक जारी रहेगी। इस चरण में झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा। साहेबगंज के अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में व्यापक तैयारी की गयी है। सुरक्षा लिहाज से कड़े प्रबंध किये गये हैं।
Site Admin | May 6, 2024 7:56 PM
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होगी