लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। सातवें चरण में 1 जून को झारखंड समेत 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में जनसभा करेंगे। श्रीधर दियरा कॉलोनी नंबर 9 स्थित प्राथमिक विद्यालय मैदान में रक्षा मंत्री एनडीए उम्मीदवार ताला मरांडी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दुमका में सीता सोरेन के समर्थन में रैली करेंगे। 1 जून को संथाल की 3 सीट राजमहल, गोड्डा और दुमका के लिए मतदान होगा।
Site Admin | May 27, 2024 2:38 PM
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंचा