लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ की एक सीट पर सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। कल 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 17 मई तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इस चरण के लिए अगले महीने की पहली तारीख को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 जून को होगी।
Site Admin | May 14, 2024 4:00 PM
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम दाखिल करने का आज अंतिम दिन