लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इस चरण में झारखंड की तीन संसदीय सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए एक जून को मतदान होना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इन तीनों सीटों पर अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार होने के कारण 11 और 12 मई को नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी।
Site Admin | May 10, 2024 8:38 PM | jharkhand news | लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान प्रक्रिया जारी