लोकसभा चुनाव के शेष चार चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस सिलसिले में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने झारखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने गुमला जिले के बसिया में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाया जायेगा। इससे पहले चाईबासा में गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के भविष्य का चुनाव है। जनसभा को अन्य लोगों के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी संबोधित किया। श्री सोरेन ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
Site Admin | May 7, 2024 7:51 PM | Elections 2024 | jharkhand news
लोकसभा चुनाव के शेष चार चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज