प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अब एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य भर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बीच दूरदराज के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार आज 700 पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं, जबकि कल करीब 11 हजार पोलिंग टीमें रवाना होंगी। प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए अर्धसैनिक बल की 65 कंपनियां तैनात की गई हैं। गौरतलब है कि इस बार राज्य के 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेंगे, जिसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरुष, 40 लाख 20 हजार 38 महिला और 297 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Site Admin | April 17, 2024 5:41 PM
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अब एक दिन शेष, चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी