April 4, 2024 4:44 PM

printer

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में जुटी

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करने के साथ ही विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। देहरादून के झबरेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री धामी ने राज्य की सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने से जनता का उत्साह, लोगों का भाजपा के प्रति समर्थन को दर्शाता है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों के चलते ही लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज नरेंद्रनगर में स्थानीय जनता से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों में समर्थन की अपील की। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला