May 5, 2024 8:09 PM

printer

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व्यय गतिविधियों का किया जा रहा है आकलन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व्यय गतिविधियों के आकलन के लिए व्यय प्रेक्षक एस. आर. नेदुमारन आज सिमडेगा पहुंचे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का परिभ्रमण किया। साथ ही चुनाव व्यय अनुश्रवण टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यय अनुश्रवण के लिए चिह्नित सभी संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर उन्होंने अनाधिकृत व्यय रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला