लोकसभा चुनाव और पहले चरण के विधानसभा उपचुनाव के बाद शिमला में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने से संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदलने और मॉनसून सीजन की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बैठक में विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा होगी। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आज बाद दोपहर दिल्ली जाने का कार्यक्रम भी है।
Site Admin | June 18, 2024 6:04 PM
लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी बैठक