लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की ओर से राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज रामगढ़ जिले विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्य भाजपा नेताओं के अलावा राज्यसभा में पार्टी के सचेतक दीपक प्रकाश और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडल अध्यक्षों को उन्होंने सम्मानित किया। इस मौके पर श्री प्रकाश ने विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया।
Site Admin | July 15, 2024 7:32 PM
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की ओर से राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है