झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस चरण में 16 मई तक पोस्टल वोटिंग सेंटर में मतदान होगा। वहीं छठे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए 19 मई से 21 मई तक जबकि सातवें और अंतिम चरण के लिए राजमहल, दुमका एवं गोड्डा जिले के मतदाताओं का 24 से 25 मई तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जायेगा। बता दें कि 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर जाकर वोटिंग करायी जायेगी।
Site Admin | May 15, 2024 3:36 PM
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी