लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरे जोरों पर है। इस चरण में 17 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में एक हजार 6 सौ 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, उत्तराखंड और तमिलनाडु की सभी सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मणिपुर की 2 और छत्तीसगढ़, त्रिपुरा व जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट पर भी चुनाव होगा। लोकसभा के पहले चरण के साथ-साथ इसी दिन अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम में नई विधानसभाओं के लिए भी चुनाव होंगे।
Site Admin | April 18, 2024 5:24 PM
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी