April 15, 2024 5:10 PM

printer

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बस 4 दिन शेष

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब 4 दिन शेष रह गए हैं। इसके चलते चुनावी हलचल तेज हो गई हैं राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि दमोह में 19 अप्रैल को नगर से सटे हुये ईमलाई ग्राम में पार्टी  के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ़, ग्वालियर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ व सीधी में प्रचार कार्य कर रहे हैं। इस बीच मुख्मंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में ‘भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी-2024’ का प्रदेश स्तर पर विमोचन किया। संकल्प पत्र पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी वाला यह संकल्प पत्र 2047 का रोड मैप है। इस बीच कांग्रेस के नेता भी प्रचार में जुटे हुए हैं आज कांग्रेस पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट पर INDIA गठबंधन के सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला