April 3, 2024 8:18 PM

printer

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन है। इस चरण में बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक हिस्से में पहले चरण में मतदान होगा। केरल की बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की सात, असम और बिहार की पांच-पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की तीन-तीन सीटों पर इस चरण में वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में भी इस चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन की जांच पांच अप्रैल को होगी। जम्मू-कश्मीर में छह अप्रैल को पर्चों की जांच होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला