लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज अंतिम दिन है। 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 94 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान कराया जाएगा। इस चरण में गुजरात की सभी 26, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की आठ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम और पश्चिम बंगाल की चार-चार, गोवा, दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव की दो-दो सीट और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है।
Site Admin | April 22, 2024 12:47 PM
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज अंतिम दिन