लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों- सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में कल मतदान होगा।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बने मतदेय स्थलों के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में कुल सौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 8 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। सबसे अधिक तेरह प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
तीसरे चरण में कुल मिलाकर एक करोड़ नवासी लाख चौदह हजार सात सौ अठासी मतदाता हैं। इस चरण में कुल मिलाकर बीस हजार चार सौ पंद्रह मतदेय स्थल यानी पोलिंग स्टेशन हैं। बारह हजार तीन सौ उनतालीस मतदान केंद्र हैं और जो टोटल पोलिंग स्टेशन हैं इनमें से चार हजार तीन सौ नब्बे को विभिन्न कारणों से क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की श्रेणी में रखा गया है जहां पर अधिक सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। इन सीटों में कुल 18 सौ सत्तासी सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। दो सौ इकतालीस जोनल मजिस्ट्रेट, छः सौ 68 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो हजार आठ सौ उनसठ माइक्रो ऑब्जर्वर्स तैनात किए गए हैं।
Site Admin | May 6, 2024 7:47 PM
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों में कल मतदान होगा